- Hindi News
- तीन महीने में केवल चार दिन ही होंगे विवाह के लिए शुभ
तीन महीने में केवल चार दिन ही होंगे विवाह के लिए शुभ
त्योहारों के शुभ दिन भी नहीं होगा शादी का योग
इससाल के बकाया तीन महीनों में बस सात दिन ही शुभ योग बनता है, जिनमें आप शादी ब्याह या मुहूर्त जैसे शुभ काम कर सकेंगे। वैसे तो अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर को शादियों का सीजन माना जाता है, लेकिन इन तीन महीनों में भी 4 दिन ही शादी का योग बनता है। क्योंकि दो महीने तो तारा ही डूबा रहेगा।
पंडित, टेंट केटर्स से लेकर बैंक्वेटहाॅल वालों सहित इसका असर बाजार पर भी पड़ेगा। जिन दिनों में शादी की योग बनता है, उन दिनों में गहमागहमी रहेगी। इसलिए अगर इस साल शादी करनी है तो अपनी बुकिंग पहले ही करा लें।
शुक्रने बिगाड़ा सारा खेल
असराधमामिशन पंचकूला के संस्थापक पंडित राज कृष्ण बताते हैं कि शुक्र अस्त होने के कारण ही शुभ योग नहीं है। शुक्र को वैभव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जब शुक्र ठीक हो तो शुभ काम वर्जित माने जाते हैं। इस साल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेगा। देसी भाषा में इसे तारा डूबना भी कहा जाता है। इस माह में केवल 27 सितंबर रविवार को अंतिम शुभ योग था। दिसंबर में 2, 3, 5 और 6 तिथि को ही शुभ योग रहेगा। इसके अलावा बाकी दिनों में तारे डूबा होने के कारण विवाह जैसे योग नहीं होंगे।
नवरात्र, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, देवउठनी एकादशी को भी बिना किसी योग के शुभ माना जाता है। नवरात्र के पांच दिन बचे हैं। 3 नवंबर में देवउठनी एकादशी होगी। इस बार तो सभी नवरात्रों में शादी का शुभ योग है और ही देवउठनी एकादशी में शादी का योग होगा। बावजूद इसके यदि कोई इस दिन शादी करता है तो ज्योतिष की नजर से वे शुभ नहीं मानी जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार इन दिनों शादी के साथ-साथ गृह प्रवेश जैसे शुभ कामों को भी करने की सलाह नहीं है।