- Hindi News
- फेस्टिवल सीजन में चुनाव, ऑफर के साथ बाजार तैयार
फेस्टिवल सीजन में चुनाव, ऑफर के साथ बाजार तैयार
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सजा
चुनाव का आगमन बनेगा मददगार
फेस्टिवलसीजन में ऑफर के साथ बाजार सजकर तैयार हो गया है। अब मर्जी ग्राहकों की है कि उसे कौन से ऑफर का चुनाव कर कौन सा सामान घर लेकर जाना है। फेस्टिवल सीजन के साथ-साथ चुनावी सीजन के लिए भी दुकानदारों व्यापारियों ने शोरूमों दुकानों पर नई-नई वेरायटी के उत्पादों को सजाकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
किस प्रोडक्ट के साथ क्या गिफ्ट देना है, स्क्रैच कार्ड या कोई और स्कीम देनी है। यह सब तय कर लिया है। बस अब जरूरत है तो खरीदारों की। बाजार को उम्मीद है कि इस दौरान कारोबार में बूम आएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा, जूता कपड़ा बाजार में महीने भर रौनक छाई रहेगी।
बाजारने भी झेली है सूखे की मार
मानसूनसीजन में सूखे की मार खेती ने ही नहीं, बाजार ने भी झेली है। इस दौरान दुकानदारों को अपने जरूरी खर्चे भी पूरे कर पाने मुश्किल हो गए थे। बाजार में ग्राहकों का अकाल सा पड़ा रहा। किसानों का अधिकतर पैसा डीजल में जाया होने और खरीफ फसल से लाभ की उम्मीद के घट जाने के कारण कारोबार बिल्कुल ठप सा हो गया था। दुकानदारों को इंतजार था कि कब फेस्टिवल सीजन आए और मंदी की मार से छुटकारा मिले। लेकिन अबकी बार चुनावी सीजन के भी साथ होने के कारण बाजार में और अधिक रौनक आने की उम्मीद है।
बाजार के लिए चुनावी सीजन भी मददगार साबित होने वाला है। इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा तरह-तरह की जरूरतों के लिए किए जाने वाले खर्च से बाजार के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ-साथ सर्दी के शुरू होने से भी बाजार में नई रंगत आएगी। खरीफ फसल की आवक शुरू होने का भी बाजार के कारोबार पर साफ असर पड़ने वाला है।
सर्राफाबाजार में और आएगी चमक : फेस्टिवलसीजन में उम्मीद है कि सर्राफा बाजार में पूरी रौनक रहने वाली है। इसका बड़ा कारण सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट के साथ-साथ आगामी दिनों में शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होना है। हालांकि जब से सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। तभी से ज्वेलर्स की दुकानों पर भीड़ जमने लगी है। अब फेस्टिवल सीजन शुरू होने पर इसमें और इजाफा होगा। उम्मीद जताई जा रही कि बाजार में सबसे अधिक कारोबार इस दौरान सर्राफा मार्केट में ही होने वाला है।
जूताकारोबार में आएगा बूम : फेस्टिवलसीजन सर्दी के शुरू होने के कारण जूता मार्केट के कारोब