- Hindi News
- गोसंवर्धन के लिए सरकार जल्द विधेयक पारित करेगी : धनखड़
गोसंवर्धन के लिए सरकार जल्द विधेयक पारित करेगी : धनखड़
जाटधर्मशाला में शनिवार को दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रहे। इस मौके पर कलाकारों ने देशभक्ति सर छोटूराम के जीवन आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
कृष मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गोसंवर्धन के लिए जल्द की एक विधेयक पारित किया जाएगा। इसके तहत गाय खरीदने वाले लोगों को 50 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।
छोटूरामके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत
उन्होंनेकहा कि एक समय था जब लोग पशुपालन इसके बाद कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित हो रहे थे और इन क्षेत्रों में प्रदेश में खूब विकास भी किया। लेकिन आज जमाना व्यापार का गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बाजार को समझने का प्रयास करें अगर वे बाजार की मांग एवं दिशा को नहीं समझ पाए तो वे विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। ऐसे में वे अपनी फसल का क्रॉप मैनेजमेेंट तथा मार्केट प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि सर छोटूराम ने गरीब तबके के लोगों के लिए अनेक कार्य कर उन्हें नई दिशा दिखाने का कार्य किया। आज छोटूराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जाट धर्मशाला में आयोजित जयंती समारोह में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के उपकुलपति रणजीत सिंह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष ओपी पहल, स्वामी राघवानंद, जाट सभा के प्रधान आजाद सिंह पवार, बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य जवाहर सैनी, उप प्रधान ईश्वर उझाना, महासचिव सुरेंद्र खटकड़, सचिव तिजेन्द्र ढुल, नफे सिंह नैन, देवव्रत ढांडा, जिले सिंह देशवाल, अनिल नरवाल, कुलदीप ढांडा, सूबे सिंह समैण, बलजीत लाठर, समुंद्र लाठर, देवा सिंह , तुलसी ग्रेवाल, स्वामी राघवानंद, जयकुवार पवार, संस्था के पूर्व प्रधान रामचंद्र, दाडन खाप के देवा सिंह, सुरेंद्र खटकड़, सुरजीत चहल, राजबीर कटारिया समेत क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में जाट सभा के सदस्य शमशेर सिंह मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
कंडेला खाप चबूतरे का शिलान्यास
कृषिमंत्री ने कंडेला गांव में सर्व जातीय कंडेला खाप चबूतरे के द्वितीय भाग का शिलान्यास किया और गांव में लगाए गए एक रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। रक्तदान शिविर में 43 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, उन्हें कृषि मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर धनखड़ ने कहा कि पहले गांव लगभग आत्मनिर्भर हुआ करते थे। लोग आपसी समन्वय से अपनी आवश्यकताएं पूरी कर लिया करते थे। हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। खाप पंचायतों को इस वैश्विक बदलाव के साथ तालमेल बैठाकर हमें पुरानी विरासत को सहेजकर रखना होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्व पंचायत खापों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। गांव के महेंद्र सिंह नंबरदार ने पगड़ी पहनाकर ग्राम पंचायत की ओर से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री का लक्ष्य मिल्क प्लांट के निदेशक बलजीत सिंह रेढू, बीजेपी के जिला प्रधान ओपी पहल, बैरागी सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खटकड़, बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य जवाहर सैनी, बलकार डाहौला ने स्वागत किया। प्राचार्य अलका को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
धर्मशाला के लिए दस लाख, प्रतिभाएं सम्मानित
कृषिएवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अवसर पर जाट सभा को जाट धर्मशाला के विकास एवं अन्य कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ‘जागलान गोत्र का इतिहास’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया और पुस्तक के लेखक महेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया। यहीं नहीं उन्होंने एमएससी नर्सिंग के परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम रहने वाली पूजा रानी, तीरंदाजी में स्वर्णपदक जीतने वाली संदीप, दीपक लाठर तथा बेस्ट शिक्षक के तौर पर सम्मानित हुई सुनीता नांदल एवं जाट सभा के विकास में अग्रणी योगदान देने के लिए एचसीएस अधिकारी जयबीर सिंह आर्य को भी सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में 21 किसानों के उन पुत्र एवं पुत्रियों को सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जींद. चौधरीछोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़। कार्यक्रममें उपस्थित जनसमूह।