पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार ने संदिग्ध हालात में खाया जहर, हुआ बेहोश

दुकानदार ने संदिग्ध हालात में खाया जहर, हुआ बेहोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकरोड चौड़ी गली निवासी दुकानदार महाबीर ने शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह अभी बेहोशी की हालत में है।

दुकानदार की जेब से मिले लिखित नोट में महाबीर ने करीब दस लोगों पर एक करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। इसमें लिखा है कि उसने अपने रिश्तेदारों से यह पैसे लेकर ब्याज के लालच में इन लोगों को दिए थे। अब रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर मैं आत्महत्या के लिए मजबूर हूं। एसडी स्कूल के समीप अग्रवाल किरयाणा स्टोर संचालक 42 वर्षीय महाबीर ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। वह गंभीर हालत में शहर रेलवे स्टेशन के समीप सिटी फाटक के पास पड़ा मिला।

फव्वारा चौक निवासी महाबीर के भांजे अमित ने बताया कि उसके मामा महाबीर की शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने उधार पर लिए रुपए लौटाने की बजाय उसके साथ मारपीट की और बंदूक दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से महाबीर परेशान था। शनिवार को तो उसने अपनी दुकान तक नहीं खोली थी। शाम को वह गंभीर हालत में रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला है, जिस पर वे उसे सामान्य अस्पताल में लाए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जींद. सामान्यअस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित दुकानदार महाबीर।

एक करोड़ रुपए ऐंठने का लगाया आरोप