पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर माह मिड डे मील की 10 फोटो भेजनी होगी

हर माह मिड-डे मील की 10 फोटो भेजनी होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्कूलों में मिड-डे मील की रिपोर्ट हर माह दस फोटो खींचकर ई-मेल से देनी होगी। इसको लेकर दस बिंदु तय किए गए हैं। इनके हिसाब से फोटो मिड-डे मील इंचार्ज को खींच कर देने होंगे। राजकीय स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक मिड-डे मिल योजना शुरू है। खंड में 120 प्राइमरी, मिडिल स्कूल हैं।

हर माह दी जाने वाली रिपोर्ट को लेकर साबुन से हाथ धोते बच्चे, खाना खाते बच्चे, मिड-डे मील बनाते हुए कुक, मिड-डे मील का सामान रखने वाली रसोई, मिड-डे मील का बना मीनू समेत दस विभिन्न बिंदुओं को लेकर फोटो खींच कर हर माह देनी होगी।

^मिड-डे मील को लेकर विभिन्न दस बिंदुओं को निर्धारित किया गया है। इनके हिसाब से हर माह दस फोटो ई-मेल से भेजनी होगी।\\\' -राकेश, जिला मिड-डे मील इंचार्ज, जींद

दुविधा में स्कूल इंचार्ज

अधिकांशराजकीय प्राथमिक, मिडिल स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। विभाग को मिड-डे मील की फोटो खिंचवा कर मेल से भेजनी जरूरी होगी। विभाग द्वारा फोटो खिंचवाने, भेजने का कोई बजट भी निर्धारित नहीं किया गया। स्कूल इंचार्ज इस दुविधा में है कि मिड-डे मील की फोटो उसके भेजने का चार्ज कौन देगा।