- Hindi News
- चार दिन से नहीं जुलाना की नई अनाज मंडी में बिजली, आढ़ती हुए परेशान
चार दिन से नहीं जुलाना की नई अनाज मंडी में बिजली, आढ़ती हुए परेशान
जींद-रोहतकनेशनल हाईवे पर स्थित जुलाना की नई अनाज मंडी में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है। आढ़तियों को मोमबत्ती या मोबाइल की रोशनी में काम करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली ठीक नहीं हो रही है।
जुलाना नई अनाज मंडी में पिछले चार दिनों से आढ़तियों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बिजली का यह संकट पिछले चार दिनों से गहराया हुआ है। आढ़तियों के इनवर्टर भी फेल हो गए हैं।
बिजली गुल होने से मंडी में कामकाज प्रभावित हो रहा है। बिल काटने जैसे अनेक काम आढ़तियों को मोबाइल मोमबत्ती की रोशनी में करने पड़ रहे हैं। आढ़तियों ने इसकी शिकायत मार्केट कमेटी सचिव बिजली निगम एसडीओ से भी की है। मगर समस्या ज्यों की ज्यों बनी हुई है।
आढ़तियों का कहना है कि हर वर्ष करोड़ों रुपए मार्केट कमेटी की फीस होती है। बावजूद इसके आढ़तियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। तीन-चार दिन पहले मंडी की बिजली खराब हुई थी। इनवर्टर फेल होने के कारण हिसाब किताब उन्हें मोमबत्ती मोबाइल की रोशनी में करना पड़ रहा है।
मंडी में कपास धान की आवक जारी है। बिजली नहीं मिलने से उन्हें अनेक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोज ढिगाना ने कहा कि मंडी में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली नहीं है। इसकी शिकायत मार्केट कमेटी सचिव एसडीओ को भी की गई है।
शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। बिजल नहीं होने से आढ़तियों को अनेक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
^नई अनाज मंडी की बिजली खराब है इसकी शिकायत बिजली निगम को कर दी गई थी। बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक ठीक कर रहे हैं। आज शाम तक बिजली ठीक होने की उम्मीद है। -सविता,मार्केट कमेटी सचिव जुलाना।