- Hindi News
- एसडी स्कूल के पास दुकानदारों ने की लोकल बस चलाने की मांग
एसडी स्कूल के पास दुकानदारों ने की लोकल बस चलाने की मांग
जींद|शहर केएसडी स्कूल मोड़ के पास के दुकानदारों ने जींद डिपो के महाप्रबंधक को पत्र देकर मांग की है कि लोकल बसों को एसडी स्कूल के पास से ही निकाला जाए। इससे लोगों और खासकर स्कूली छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं हो। दुकानदार रामपाल, निर्मला, बिमला, वीरेंद्र आदि ने कहा कि पहले रोडवेज की बसें और लोकल बस एसडी स्कूल से होकर जाती थी। अब रोडवेज की यह बसें रद्द रजवाहा नंबर 7 के ऊपर से बनी सड़क से होकर सफीदों रोड होते हुए सीधे सफीदों गेट से निकल जाती हैं। सफीदों गेट पर शराब ठेका होने से वहां यात्रियों और खासकर महिलाओं के लिए बस का इंतजार करना मुश्किल है।