- Hindi News
- विहिप का हिन्दू सम्मेलन पुरानी अनाज मंडी में 15 को
विहिप का हिन्दू सम्मेलन पुरानी अनाज मंडी में 15 को
जींद | विश्वहिंदू परिषद 15 फरवरी को पुरानी अनाज मंडी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें विहिप के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता संत हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी के लिए जींद के महाराजा अग्रसेन अन्नक्षेत्र में शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बुलाई गई। इसमें नगर के लगभग 50 संगठनों के मुखियाओं ने हिस्सा लिया। बैठक को विहिप के प्रांतीय महामंत्री प्रद्युमन कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हिंदू एकता के अभाव में पिछले 1000 वर्षों से गुलामी झेल रहा है। आज देश की आजादी के 67 वर्षों के बीत जाने के बाद भी हिंदू भेदभाव का शिकार है।