पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नाबालिग लड़की को भगाने पर पिता ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

{बाद में दोनों पक्षों ने कर लिया था समझौता

भास्करन्यूज | जींद

नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक को आखिरकार चार साल के बाद जेल भेज दिया है। शनिवार को अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि अब दोनों पक्षों में आपसी समझौते के बाद रिश्तेदारी बनी हुई है।

यहथा मामला

शहरके अपराही मोहल्ला निवासी मनोज सैनी 27 अप्रैल 2011 को मोहल्ले की करीब 15 वर्षीय लड़की को भगाकर ले गया था। नाबालिग लड़की के पिता ने शहर थाना में मनोज समेत चार लोगों के खिलाफ साजिश के तहत लड़की का अपहरण करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों को तो गिरफ्तार कर कार्रवाई की, जबकि मुख्य आरोपी मनोज भूमिगत हो गया था। बाद में मनोज ने अंतरजातीय विवाह रचा लिया और दोनों पक्ष आपस में सहमत भी हो गए थे। मगर मामला पुलिस थाने में पेंडिंग था।

शुक्रवार को पुलिस ने अपहरण मामले के आरोपी मनोज को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज को शनिवार के दिन अदालत में पेश किया गया। जहां उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।