पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंडों पर पुलिस का खौफ नहीं : वीना

गुंडों पर पुलिस का खौफ नहीं : वीना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलापरिषद की चेयरपर्सन और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. वीना देसवाल ने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण, मर्डर और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन का गुंडों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। किसानों को मजबूरी में खाद की गाड़ियां लूटनी पड़ रही है। फिर किसानों पर पुलिस की लाठियां बरसती हैं। कपास और धान के भाव ने किसानों की कमर आर्थिक रूप से तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए भाजपा का 100 दिन का शासनकाल एक खराब सपने की तरह रहा है। जिसे जनता याद नहीं करना चाहेंगी। भाजपा सरकार जनता को केवल गवर्नेस का झुनझुना थमाकर जनता को बरगलाना चाहती है। हरियाणा में बेरोजगारी अपने चरम पर है।