विवाहिता की मौत मामले में ससुर को जेल भेजा
जींद | महिलाकी मौत के मामले में पुलिस ने उसके ससुर कृष्ण को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक महिला के पिता हरबंसपुरा काॅलोनी यमुनानगर निवासी ने 23 जनवरी 2016 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी की ससुराल लोहचब में मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला के पति, सास इंद्रो ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने महिला के पति सास को उसी समय गिरफ्तार करके जेल में भिजवा दिया था। अब ससुर को गिरफ्तार किया गया है।