बिजली के बढ़े रेटों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेसके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समर्थकों ने बिजली के बढ़े रेटों अन्य जन समस्याओं को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर टाउन हाल, सिटी थाना, रानी तालाब, गोहाना रोड होते हुए हुए लघु सचिवालय तक पहुंचा। इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम मनोहरलाल खट्टर के नाम मांगों का ज्ञापन एडीसी आमना तास्मीन को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण शनिवार को दिन भर पुरानी अनाज मंडी रानी तालाब गोहाना रोड के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन से पहले पुराने अनाज मंडी में की जनसभा प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कई जिलों से रणदीप सुरजेवाला के समर्थक शहर में पहुंचे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पुरानी अनाज मंडी एकत्र हुए और जनसभा की।
प्रदेशसरकार को जमकर कोसा
कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने सरकार को कोसा और रणदीप को भावी सीएम बनाने पर ज्यादा जोर दिया। बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता पर जुल्म कर रही है। सरकार इस तरह से कार्य कर रही है जैसे हलके जिले के लोगों द्वारा दिए गए समर्थन का बदला ले रही हो। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गद्दी, पदों शासन की नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों मजदूरों, किसानों, छोटे दुकानदारों व्यापारियों के हित के लिए है। आज सभी वर्ग भाजपा सरकार के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली बिलों में भाजपा सरकार ने बेइंतहासा वृद्धि कर दी है। यही हाल दुकानदारों, छोटे वाणिज्यिक संस्थानों लघु उद्योगों का भी है, जो इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।`
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर सरकार लोगों को आपस में बांट रही है। बीजेपी के नेता जात-पात के नाम पर लोगों को बांटने में लगे हुए हैं। यह प्रदेश हित के लिए सही नहीं है। जनसभा को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र फोगाट,पूर्व मंत्री रामभज, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी,पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, सुरेश गुप्ता, रणदीप सहारन, भूपेंद्र बूरा, चंद्रभान नंबरदार,वीना देशवाल,रणबीर पहलवान, विरेंद्र जागलान, डाॅ. डीपी जैन आदि ने भी संबोधित किया।
जींद. पुरानीअनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रणदीप सुरजेवाला।
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के प्रदर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक कहे जाने वाले खास नेताओं के साथ-साथ जिले के पांच विधानसभा सीटों से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चार उम्मीदवारों ने खुद को प्रदर्शन से दूर रखा। इस दौरान सफीदों से पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, जुलाना से प्रो.धमेंद्र ढुल, जींद से प्रमोद सहवाग और नरवाना से प्रत्याशी रही विद्यारानी तो जनसभा में पहुंचे और ही विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहीं नहीं सभा के मुख्य मंच पर लगे बड़े होर्डिंग्स में भी पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर का फोटो नहीं था। कार्यकर्ताओं नेताओं ने भी दोनों नेताओं का नाम तक लेना उचित नहीं समझा और सिर्फ रणदीप सुरजेवाला पर ही अपना फोकस रख उन्हें भावी सीएम बताया।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर सरकार लोगों को आपस में बांट रही है। बीजेपी के नेता जात-पात के नाम पर लोगों को बांटने में लगे हुए हैं। यह प्रदेश हित के लिए सही नहीं है। जनसभा को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र फोगाट,पूर्व मंत्री रामभज, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी,पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, सुरेश गुप्ता, रणदीप सहारन, भूपेंद्र बूरा, चंद्रभान नंबरदार,वीना देशवाल,रणबीर पहलवान, विरेंद्र जागलान, डाॅ. डीपी जैन आदि ने भी संबोधित किया।