नकली आदमी को खड़ा कर रजिस्ट्री बनवाने वाला आरोपी पकड़ा
जींद | जमीनके असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके रजिस्ट्री बनवाने वाले पांचवे आरोपी गांव धमतान निवासी रणबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सब रजिस्ट्रार उचाना ने 16 अक्टूबर 2015 को पुलिस में शिकायत दी थी कि गामड़ी भजनपुरा दिल्ली निवासी जयभगवान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर नकली रजिस्ट्री बनवाने का काम किया है। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जा चुका है।