- Hindi News
- प्रदर्शनी के माध्यम से बताईं खेतीबाड़ी की विधियां
प्रदर्शनी के माध्यम से बताईं खेतीबाड़ी की विधियां
जींद | कृषिविज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा की ओर से पीएनबी जींद में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं खेती-बाड़ी से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें उपस्थित 33 महिलाओं को सेंटर में होने वाली गतिविधियों प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र संयोजक डॉ. आरडी कौशिक ने महिलाओं को इसमें आने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकतीं है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर काम करने की सलाह भी दी। डॉ. कांता सभ्रवाल, डॉ. आरपी पंवार, डॉ. फतेह सिंह ने अपने कार्य क्षेत्र के बारे में महिलाओं को अवगत कराया और उन्हें उनकी रुचि समय की मांग के हिसाब से काम करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं के बारे में वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श किया प्रदर्शनी में लगाई गई किताबों की सराहना की तथा मांग की गई कि उन्हें यह किताबें उपलब्ध कराई जाए। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक ने उन्हें प्रशिक्षण शिविरों में किताबें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।