पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिल्लाखेड़ी के दो भाइयों में विवाद, बचाव करने पहुंची पुलिस पर ही किया हमला

सिल्लाखेड़ी के दो भाइयों में विवाद, बचाव करने पहुंची पुलिस पर ही किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल जांच कराने पहुंचे लोगों को किया गिरफ्तार

सिल्लाखेड़ीगांव के दो भाइयों के विवाद में हस्तक्षेप करना पुलिस कर्मचारियों को उस समय महंगा पड़ गया, जब उनके मौके पर जाते ही लाठी अाैर पत्थर बरसने शुरू हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की हुई झड़प में एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी गई। कुछ देर तो पुलिस कर्मचारियों ने सामना किया, लेकिन बाद में ग्रामीणों के गुस्से के सामने वे मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

सोमवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए इस विवाद में दोनों तरफ के सात लोग घायल हो गए, जिसमें पुलिस के 5 कर्मचारी दो ग्रामीण शामिल हैं। पुलिस ने चौकी इंचार्ज पवन कुमार की शिकायत पर 5 महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि सोमवार दोपहर को सिल्लाखेड़ी गांव के लोग जींद में एसपी से मिलने पहुंचे और वहां एसपी को दी शिकायत में पुलिस कर्मचारियों पर घर में घुसकर ज्यादती और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बाद में सफीदों अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यहहै मामला

गांवसिल्लाखेड़ी में दो भाई सोनू और मोनू के बीच किसी बात को लेकर घर पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़़ा कि परिजनों ने पुलिस को बुलवाना पड़ा। बताया जाता है कि सोनू, मोनू के ताऊ अमर सिंह ने पुलिस को फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पवन कुमार गांव में पंहुचे। मामला गंभीर देख पवन कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों को गांव में बुलाया। इस पर थाना सफीदों से 5 पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पंहुचे। जैसे ही दोनों भाइयों को पकड़ने की कोशिश की तो घर की महिलाओं ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सोनू को पकड़ कर जब पुलिस कर्मचारी लाने की कोशिश कर रहे थे तो महिलाओं और लड़कियों ने पुलिस कर्मचारियों पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मचारियों ने मौके से भागने में ही भलाई समझी। इस आनन-फानन में पुलिस की एक मोटर साइकिल मौके पर ही रह गई, जिसको गांव के लोगों ने तोड़ दिया।

उधर, दूसरे पक्ष के सिल्लाखेड़ी गांव निवासी नफेसिंह ने कहा कि उनके परिवार पर पुलिस की ज्यादती को लेकर वे एसपी से मिलने जींद पहुंचे। यहां शिकायत देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्