- Hindi News
- बाइक के टायर में गोली मारकर ज्वेलर से 25 हजार रुपए लूटे
बाइक के टायर में गोली मारकर ज्वेलर से 25 हजार रुपए लूटे
सफीदों | मुआनागांव के ज्वेलर से सोमवार देर शाम जींद से मोटरसाइकिल पर लौटते समय दो नकाबपोश युवकों ने 25 हजार रुपए मोबाइल फोन लूट लिया। दोनों आरोपी बाइक पर थे। उन्होंने पीछे से गोली चलाई जोकि मोटरसाइकिल के टायर में लगी। मोटरसाइकिल गिरते ही वे पैसे लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मुआना गांव के संदीप ने बताया कि वह गांव में ही ज्वेलरी का काम करता है। सोमवार को वह जींद में गहने बेचने गया था। गहने के 25 हजार रुपए लेकर शाम आठ बजे के करीब वह मोटरसाइकिल पर वापस रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाई तो उन्होंने रिटोली गांव के पास गोली चला दी। गोली बाइक के टायर में लगी और टायर फट गया, जिससे वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए नगदी मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वे जींद की तरफ फरार हो गए। गोली चलने और टायर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस वीटी की गई, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लग पाया।