- Hindi News
- वृद्ध आश्रम में ताला तोड़कर सामान चुराया
वृद्ध आश्रम में ताला तोड़कर सामान चुराया
चोरोंने विश्वकर्मा काॅलोनी स्थित वृद्ध आश्रम का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पंजाबी बाजार निवासी विजेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने विश्वकर्मा काॅलोनी में वृद्ध आश्रम चलाया हुआ है। रविवार की रात चोरों ने वृद्ध आश्रम का ताला तोड़कर दो इनवर्टर, चार बैटरी तथा एक फ्रिज चोरी कर लिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।