पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निडानी के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

निडानी के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
28वींहरियाणा स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में मेजबान चौ. भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल निडानी के विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण छह रजत पदक जीते।

प्राचार्य रामचंद्र ने बताया कि 13 14 सितंबर को स्कूल के मैदान में आयोजित चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ी रवींद्र ने 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक, 600 मीटर दौड़ में संजू ने स्वर्ण पदक और यशपाल ने रजत पदक, राकेश सुशील ने क्रमश: 200 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। अच्छे प्रदर्शन पर संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक प्रधानाचार्य रामचंद्र ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक जसवंत पांचाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार से प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।