- Hindi News
- पीएनबी के सामने से बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार
पीएनबी के सामने से बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार
10दिन पूर्व पीएनबी के सामने से बाइक चोरी की घटना में एसआईटी गोहाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बाइक को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ राधे निवासी हरिगढ जिला जींद महाबीर उर्फ संदीप निवासी घोघडीपुर जिला करनाल का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि एसआईटी गोहाना प्रभारी सत्यवान सिंह के निर्देशानुसार एचसी कवरभान के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार शाम को जींद रोड खंदराई मोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूत्रों से पता चला कि दो युवक चोरी की बाइक को लेकर इधर से आने वाले है।
सूचना के बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब बाइक वहां से गुजरने लगी तो पुलिस ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक पर सवार युवकों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने इस बाइक को दस दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक, गोहाना के सामने से चोरी किया बताया। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
गोहाना| दहेजप्रताडऩा एवं जहर देने के मामले में थाना बरोदा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोपाल राणाखेडी गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि बीती 29 अगस्त को बीना ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि मेरे पति गोपाल और ससुराल के अन्य सदस्यों ने अधिक दहेज देने की मांग की है। वे लगातार उस पर दहेज लाने का दबाव बना रहे हैं। इससे वह लगातार मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। जब उसने पैसा लाने से मना किया तो उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुटाना पुलिस चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने मामले में गोपाल को रविवार को राणाखेडी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।