अभय चौटाला आज लेंगे वर्करों की बैठक
उचाना | संयुक्तकार्यालय परिसर के सामने स्माइल गार्डन में इनेलो कार्यकर्ताओं की हलकास्तरीय बैठक 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला हिस्सा लेंगे। शहरी प्रधान महेंद्र लोधर ने बताया कि बैठक में जींद में 25 सितंबर को आयोजित स्व. देवीलाल के 100वें जन्म दिवस पर युवा संकल्प एवं सम्मान समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लोधर ने कहा कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।