- Hindi News
- सुरेंद्र बरवाला के साथ कई इनेलो पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल
सुरेंद्र बरवाला के साथ कई इनेलो पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल
पूर्वसांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला ने कहा कि उनके साथ इनेलो छोड़कर अनेक पदाधिकारी भाजपा में गए हैं और आगे भी आएंगे। अपने आवास पर समर्थकों की बैठक लेने के बाद जारी बयान में बरवाला ने कहा कि मेरे साथ इनेलो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की फौज भाजपा में शामिल हुई है, इससे निश्चित तौर पर इनेलो के लिए जींद में बहुत बड़ा झटका और भाजपा को फायदा पहुंचेगा।
इनेलो को छोड़ने वाले पार्टी नेताओं की गिनती करते हुए बरवाला ने बताया कि इनमें व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलराज जैन, जिला महासचिव नंदलाल मिगलानी, इनेलो पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेजर बलवान मान, कैप्टन कर्ण सिंह लोहान, सूबेदार नरेंद्र मान, सूबेदार टेकराम नंबरदार, हवलदार सतबीर चहल, हवलदार ओमप्रकाश पंवार, सतीश नेहरा सहित प्रकोष्ठ की ज्यादातर यूनिट, सनातन धर्म सभा के प्रधान दलीप भारद्वाज कंडेला, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार सचिव रामचंद्र शास्त्री, समाज सेवी अमित बंसल, बराह खाप के पूर्व प्रधान जगबीर ढांडा, किसान सेल के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मोर, जिला पार्षद दलबीर नैन, किसान सेल के सचिव बलबीर धनौरी, नरवाना हलका के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह सरपंच, छात्र नेता अश्वनी दूहन, मनोज ढांडा युवा उपाध्यक्ष जींद, रमेश सरपंच सहित संगतपुरा की पूरी पंचायत, खेल प्रकोष्ठ के उपप्रधान सुधीर नरवाल, युवा इनेलो के कोषाध्यक्ष विक्की ईंटल, ब्लॉक समिति उपप्रधान सत्यवान, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. हवासिंह देशवाल ने भाजपा में आने का निर्णय लिया है।