- Hindi News
- मजदूर गायब, अज्ञात पर बंधक बनाने का आरोप
मजदूर गायब, अज्ञात पर बंधक बनाने का आरोप
जींद | झोटाफार्म के निकट मजदूरी करने आया एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गायब हो गया। गायब मजदूर के भाई ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को बंधक बनाया हुआ है।
शहर थाना पुलिस ने गायब व्यक्ति के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। गांव पेगां निवासी राजेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतबीर गांव बरसाना में परिवार सहित रहता है। गत नौ सितंबर को सतबीर मजदूरी करने के लिए जींद पहुंचा था। सुबह के समय वह झोटा फार्म के निकट अन्य मजदूरों के साथ खड़ा हुआ था। अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति मजदूरी का झांसा देकर उसके भाई को अपने साथ ले गया। उसके बाद उसका भाई सतबीर घर वापस नहीं लौटा। पूछताछ करने तथा तलाशने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
राजेंद्र ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को बंधक बनाया हुआ है। शहर थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।