पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूतपूर्व सैनिक संघ प्रतिनिधि मंडल का गठन हुआ

भूतपूर्व सैनिक संघ प्रतिनिधि मंडल का गठन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणाभूतपूर्व सैनिक संघ जींद इकाई की बैठक सेवानिवृत्त कर्नल सूबे सिंह ढांडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से संघ के प्रधान उपप्रधान के चुनावों के लिए कर्नल सूबे सिंह ढांडा, सूबेदार महावीर सिंह कैप्टन ईश्वर सिंह के रूप में प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया।

इस दौरान हवलदार इंद्र सिंह की विधवा मीना देवी शहीद लांस नायक चूड़िया राम की विधवा सुखदेई को संघ की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि देश सेवा सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए संघ भविष्य में भी अपनी तरफ से सहयोग करता रहेगा।