- Hindi News
- ड्राइवर डे पर 17 को लगेगा स्वास्थ्य कैंप
ड्राइवर-डे पर 17 को लगेगा स्वास्थ्य कैंप
सफीदों | जींदरोड स्थित मोतीराम रामधन पेट्रोल पंप पर 17 सितंबर को ड्राइवर-डे के उपलक्ष्य में ड्राइवरों के स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क कैंप लगाया जाएगा। पेट्रोल पंप के संचालक ओमप्रकाश सिंगला ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी के अधिकारी दीपक कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कैंप में मुख्य रूप से ट्रक यूनियन, कैंटर यूनियन के अलावा सभी यूनियनों सरकारी निजी स्कूलों के बस चालक अपने स्वास्थ्य आंखों की नि:शुल्क जांच करवा सकते हैं।