पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोन 2 से जयकिशन बने प्रसंघ निदेशक

जोन-2 से जयकिशन बने प्रसंघ निदेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | दीजींद जिला सहकारी श्रम निर्माण प्रसंघ लिमिटेड के चुनाव में जोन नंबर दो से जयकिशन खोखरी को निदेशक पद पर निर्वाचित किया गया। जयकिशन ने चार मतों से पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा को चुनाव में हराया। जहां सुरेश शर्मा को कुल एक मत प्राप्त हुआ वहीं, जयकिशन खोखरी को पांच मत मिले। अलेवा खंड से निदेशक के पद पर नरेंद्र श्योकंद ने चार मत लेकर जीत हासिल की और प्रतिद्वंद्वी रामफल मलिक को एक मत मिला। जोन नंबर सात उचाना खंड से वीरेंद्र सिंह दो मत से विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी सतबीर सिंह को केवल एक मत प्राप्त हुआ। इस जोन से वीरेंद्र सिंह ने जीत प्राप्त की। प्रसंघ के इन चुनाव में पांच जोनों में सर्वसम्मति से निदेशक चुने गए। जोन नंबर एक जींद से सरोज से सरबती, जोन पांच सफीदों से अशोक, जोन छह जुलाना से सुनील, जोन आठ नरवाना से अमरजीत निदेशक के पद पर चुने गए। इन सभी जोनों में चुनाव शांतिप्रिय रहा। इन निदेशकों के चुनाव जीतने पर भरत सिंह मलिक, दिलबाग सिंह, ईश्वर बधाना, सुरजीत सिंह, संतराम, रोहताश फौजी, जय नारायण, रामेश्वर ओम खोखरी ने खुशी जताई।