जिले में 91 बूथ अति संवेदनशील घोषित
नामांकन पत्र के सभी कॉलम भरने होंगे जरूरी : डीसी
जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2014 को निष्पक्ष शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसको लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी मीणा ने बताया कि जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
यहआचार संहिता के उल्लंघन दायरे में
जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के लाउड स्पीकर, गाड़ी प्रचार सामग्री चस्पा करना अवैध है इसलिए उन्होंने सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों से अपील कि है कि वे बिना अनुमति के लाउड स्पीकर, गाड़ी एवं प्रचार सामग्री समेत आचार संहिता की उल्लंघना करने वाला कोई भी कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर प्रचार सामग्री बिना अनुमति के नहीं लगाई जा सकती।
जिला प्रशासन द्वारा प्रचार सामग्री चस्पा करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थलों का निर्धारण कर दिया गया हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि प्रचार सामग्री में प्रचार के अन्य माध्यमों से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टियों एवं प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि की सीमाएं भी तय की गई हैं।
डीसी ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का प्रयोग नहीं करेगा। लाल बत्ती का प्रयोग अधिकृत अधिकारी ही कर सकता है। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मीणा ने कहा कि वे चुनाव में बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष तरीके से समाचारों का संप्रेषण करें। चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने में मीडिया का अहम योगदान होता है इसलिए वे पेड- न्यूज से बचें और सच्चाई एवं वास्तविक स्थिति को ही अपनी खबरों के माध्यम से दर्शाने का काम करें।
देनाहोगा ब्यौरा : जिलानिर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रैस मालिकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे चुनावी प्रचार सामग्री छापते समय यह ध्यान रखें कि आचार संहिता क