पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं से भरा ट्रक कैंटर बरामद, छह पर केस

पशुओं से भरा ट्रक कैंटर बरामद, छह पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शहरथाना पुलिस ने टैंडरी मोड तथा भिवानी रोड नाके पर ट्रक तथा कैंटर को काबू कर 68 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक तथा कैंटर सवार छह लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

शहर थाना पुलिस टैंडरी मोड नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी, उसी दौरान हांसी की तरफ से रहे ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें 25 कटड़ों तथा दस भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया। क्षमता से अधिक भरा जाने के कारण पुलिस ने ट्रक सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान कुंडनीहैड निवासी जगदीश, जमलापुर शेखो निवासी जमना तथा प्रकाश के रूप में हुई। उधर, शहर थाना पुलिस ने भिवानी रोड नाके पर कैंटर को काबू कर उसमें से 31 कटड़ों तथा दो भैंसों को बरामद किया है।

क्षमता से अधिक पशु कैंटर में भरे जाने के कारण पुलिस ने कैंटर सवार लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गांव गैबीपुर निवासी राजू, देसराज तथा गांव नांगल निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए सभी छह लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।