पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिस्तौल दिखाकर दो लाख की लूट की शिकायत

पिस्तौल दिखाकर दो लाख की लूट की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | आसनखरकरामजी गांव के समीप सोमवार देर शाम को पिस्तौल के बल पर दो लाख की लूट की सूचना पाकर सदर पुलिस खूब दौड़ी, लेकिन पुलिस ने इसे झूठी शिकायत बताया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर एक व्यक्ति ने अपना नाम सुमित आसन बताते हुए सूचना दी कि वह गांव से शहर की ओर बाइक से रहा था। चाबरी रोड मोड के समीप अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपए की नगदी बाइक छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी शराबी व्यक्ति ने झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह किया है। अब शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और उसका पता ही नहीं चल पाया। बावजूद पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।