पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भतीजे ने फोन पर धमकी देकर प्रॉपर्टी डीलर चाचा से मांगी थी 15 लाख की चौथ

भतीजे ने फोन पर धमकी देकर प्रॉपर्टी डीलर चाचा से मांगी थी 15 लाख की चौथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकरोड बाईपास पर न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर से उसके भतीजे ने ही फोन पर 15 लाख की चौथ मांगी थी। रकम देने पर धमकी दी गई थी कि वह उसके बच्चों का किडनेप कर लेगा। शहर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।

रोहतक के गांव धामड़ हाल आबाद न्यू कृष्णा काॅलोनी जींद निवासी कौशिक प्रॉपर्टीज के मालिक श्रीभगवान ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को उसके पास एक फोन आया, जिसमें उससे 15 लाख रुपए की चौथ राशि देने की डिमांड की गई थी। फोन पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसे यह राशि नहीं दी गई तो वह उसके बच्चों का अपहरण कर लेगा। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी युवक डीलर का भतीजा रोहतक निवासी दीपक निकला। जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि पुलिस ने मामले में दीपक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ चौथ राशि मांगने जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।