पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाॅकस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी आज, परीक्षा का समय होगा 10 बजे

ब्लाॅकस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी आज, परीक्षा का समय होगा 10 बजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसविभाग की ओर करवाई जा रही सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के स्कूली स्तर पर परीक्षा परिणाम गए हैं। अब 13 दिसंबर को ब्लाॅक स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसको लेकर डीएसपी सुरेश शर्मा ने जींद जिले के सभी ब्लाॅकों के खंड शिक्षा अधिकारी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्षों की बैठक ली। मौके पर जींद खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, डाॅ. सुदेश सिवाच, निशा रानी, बलजीत पूनिया नरवाना, धनसिंह अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

यहांहोगी परीक्षा : {जींदमें मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और अलेवा ब्लाॅक की परीक्षा नगूरा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में होगी।

{उचाना में शिवानिया पब्लिक स्कूल सेंटर होगा।

{जुलाना के जेबीएम पब्लिक स्कूल, नरवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा होगी।

{पिल्लूखेड़ा के विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के पॉयनियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सेंटर बनाया गया है। यह परीक्षा शनिवार को ब्लाॅक स्तर पर 10 से 11 बजे तक होगी