पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीतगढ़ से चुराया ट्रैक्टर पड़ोसी के यहां से बरामद

जीतगढ़ से चुराया ट्रैक्टर पड़ोसी के यहां से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जीतगढ़गांव से दो दिन पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के पड़ोसी के घर से ही बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

जीतगढ़ गांव के किसान विजय ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका स्वराज 855 ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। 12 दिसंबर की सुबह वह गायब था। इसके बाद उसने अपने स्तर पर ट्रैक्टर की तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। बाद मेंं विजय ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को की। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता लगा कि गांव से चोरी हुआ विजय का ट्रैक्टर उसके ही पड़ोसी संजीव के घर खड़ा है। पुलिस ने इसके बाद मौके पर पहुंचकर चोरी किया हुआ ट्रैक्टर बरामद कर संजीव को गिरफ्तार कर लिया।