पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी वीडियो काॅन्फ्रेंस से करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

डीसी वीडियो काॅन्फ्रेंस से करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | नरवानातथा सफीदों के एसडीएम को अब मासिक बैठक के लिए जिला मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके लिए डीसी अजित बालाजी जोशी ने वीडियो काॅन्फ्रेंस सिस्टम शुरू करने के लिए कहा है। डीसी ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में लगभग सभी विभागों के पास कंप्यूटर सिस्टम हैं। थोड़ी सी अन्य व्यवस्था के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग शुरू की जा सकती है। कंप्यूटर में कैमरा, माइक्रोफोन आदि की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अधिकारियों के समय की भी बचत हो सकेगी और सरकारी वाहनों का कम प्रयोग होने की सूरत में सरकारी खर्च में कमी होगी।