पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवचौक रघुनाथ मंदिर के समीप रहने वाले जागरण पार्टी के संचालक प्रवीन बतरा को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष शनिवार को एसपी बदन सिंह राणा से मिला था। एसपी ने इस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत ही फोन नंबर को ट्रेक पर लगवाकर पीड़ित को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। शहर थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत अज्ञात फोन करने व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने प्रवीन बतरा को गालियां देते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।