पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीट मित्रों किसानों के विवाद भी सुलझाएंगी खाप पंचायतें

कीट मित्रों किसानों के विवाद भी सुलझाएंगी खाप पंचायतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | थालीको जहरमुक्त बनाने के लिए चलाए अभियान में सहयोग करते हुए खाप पंचायतें अब कीटों के लिए प्रेरित करने वाले किसानों और खेतीबाड़ी करने वाले किसानों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाएंगी। इसके लिए 20 फरवरी को उत्तर भारत की विभिन्न खापों के प्रतिनिधि निडाना में आयोजित महापंचायत में पहुंचेंगे। यह जानकारी सर्व जातीय सर्वखाप हरियाणा के संयोजक कुलदीप ढांडा ने सोमवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि जींद-गोहाना मार्ग पर निडाना गांव के पास स्थित डैफोडिल्स स्कूल में आयोजित होने वाली खाप महापंचायत में उत्तर भारत की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान डॉ. रणबीर राठी, भलेराम बूरा, दलीप चहल, केके मिश्रा, इंद्र सिंह ढुल, टेकराम कंडेला, राजेंद्र कंडेला, आजाद रेढू, केहर सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, बलजीत रेढू, रामकुमार, रणबीर मलिक, सुरेश अहलावत, पूर्व सरपंच बलवान राजपुरा, रामभगत पूर्व सरपंच, रामदेवा, अनिल नंबरदार, सत्यवान, सुरेंद्र, देवेंद्र, विक्की जेई मौजूद रहे।

2012 में खापों को लिखा था पत्र

डॉ.सुरेंद्र दलाल कीट साक्षरता मिशन से जुड़े कीटाचार्य किसानों ने जून 2012 में खाप प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर किसानों और कीटों के बीच चली रही इस जंग को समाप्त करने की गुहार लगाई थी। किसानों ने पत्र में गुहार लगाते हुए कहा था कि खाप पंचायतों ने बड़े-बड़े विवादों को आपसी सहमति से निपटाया है। इसलिए खाप पंचायतें किसानों और कीटों के इस झगड़े को भी आपसी सहमति से निपटाकर इस लड़ाई का पटाक्षेप करवाएं।

जींद. जाटधर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते खाप प्रतिनिधि।