- Hindi News
- आत्मविश्वास पैदा करने से मिलेगी कामयाबी : गोयल
आत्मविश्वास पैदा करने से मिलेगी कामयाबी : गोयल
चौधरीरणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में सोमवार को साक्षात्कार कुशलता से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमेें प्रबंधन एवं कंप्यूटर विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जेसीआई के जोनल ट्रेनर अतुल गोयल थे।
संगोष्ठी के प्रारंभ में वीसी डाॅ. रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छात्रों को उनसे अनुभव का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में आत्मविश्वास और अच्छे कौशल को अहम भूमिका होती है। अतुल गोयल ने छात्रों को साक्षात्कार, समूह व्याख्यान, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि इन सब कौशलों से ही प्रतियोगिता के इस दौर में कामयाबी हासिल की जा सकती है। बस विद्यार्थियों को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा। यह तब पैदा होगा, जब वे खुद को पूरी तरह से तैयार कर लेंगे। दोनों विभाग के छात्रों में साक्षात्कार संबंधी कौशलों को लेकर काफी जोश देखने को मिला। इस संगोष्ठी में प्रो. एसके सिन्हा, डाॅ. अनुपम भाटिया, डाॅ. जसबीर, सौरभ कांत प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
जींद. चौधरीरणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में विद्यािर्थयों को संबोधित करते अतुल गोयल।
यूनिवर्सिटी में संगोष्ठी के दौरान जेसीआई के जोनल ट्रेनर अतुल गोयल ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स