पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह हुआ झगड़ा, शाम को पति को उतारा मौत के घाट

सुबह हुआ झगड़ा, शाम को पति को उतारा मौत के घाट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भास्कर न्यूज|जींद/पिल्लूखेड़ा

बिटानीगांव में पति-प|ी के बीच सुबह हुई कहासुनी शाम को हत्या के मामले में तब्दील हो गई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पति-प|ी के झगड़े को सुबह ही हस्तक्षेप कर शांत करवा दिया था, लेकिन शाम को प|ी ने अपने परिजनों को बुलाकर पति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सोमवार को पिल्लूखेड़ा पुलिस ने सामान्य अस्पताल में तीन सदस्यीय चिकित्सीय बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की भाभी की शिकायत पर प|ी समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

कहासुनीके बाद ग्रामीणों ने किया था बीच-बचाव

बिटानीगांव का 35 वर्षीय विनोद ड्राइवर था। वह कई दिनों बाद शनिवार शाम को ही अपने घर आया था। रविवार सुबह विनोद उसकी प|ी सीमा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है। घर में हो रही कहासुनी को सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करवा दिया था। इसके बाद विनोद की प|ी सीमा ने अपने मायके पानीपत जिले के नूरवाला गांव में फोन कर झगड़े की सूचना दे दी।

ये हुए नामजद

पुलिसने मृतक विनोद की भाभी नीलम के बयान पर उसकी प|ी सीमा, सास केलो, ससुर अमरनाथ, साला सन्नी दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

शाम को डंडों से की पिटाई

शामको ही सीमा के परिजन जिसमें उसकी मां-बाप, भाई अन्य शामिल थे, बिटानी गांव पहुंच गए। मृतक विनोद की भाभी अन्य परिजनों का आरोप है कि इस दौरान सीमा उसके मायके वालों ने खाट का सेरवा (बांस का डंडा) से विनोद की जमकर पिटाई की, जिससे विनोद को काफी गंभीर चोटें आईं। बाद में विनोद के परिजनों ने गंभीर हालत में उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। देर रात को ही उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक विनोद एक 10 वर्षीय बेटी का पिता था।

^पति-प|ी के बीच रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद प|ी अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद विनोद को डंडों से पीटा गया। पुलिस ने मृतक विनोद की भाभी की शिकायत पर उसकी प|ी ससुरालजनों समेत कुल छह व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।\\\' -वेदपाल राणा, जांच अधिकारी।

जींद. बिटानीमें हुई हत्या के मामले में सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।