पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल फ्री नंबर से जानें आधार की स्थिति: डीसी

टोल फ्री नंबर से जानें आधार की स्थिति: डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिनलोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं उन्हें आधार कार्ड दोबारा बनवाने की जरूरत नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। उस सूरत में व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-300-1947 पर संपर्क कर आधार कार्ड की वर्तमान स्थिति के बारे में पता कर सकता है। यह बात सोमवार को डीसी अजित बालाजी जोशी ने कही।

उन्होंने बताया कि अकसर लोग आधार कार्ड बनवाते समय सही जानकारी नहीं देते जिसके कारण आधार कार्ड में त्रुटियां रह जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों को भी अपने आधार कार्ड दोबारा बनवाने की जरूरत नहीं है। वे आधार कार्ड में त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं। ऐसी सूरत में व्यक्ति को कभी भी दोबारा आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रयास नहीं करने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों द्वारा आधार कार्ड बनवा लिए गए हैं और आधार कार्ड किन्हीं कारणों से प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके लिए वे आधार पत्र यूआईडीआई की वेबसाइट से डॉउनलोड कर सकते हैं।

आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई नाम, पता, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर जैसी गलती होने पर इन्हें ठीक करवाने के लिए उक्त दिये गए टोल फ्री नंबर से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इस टोल फ्री नंबर से वे व्यक्ति भी संपर्क कर सकते हैं जिनका आधार पत्र या ईआईडी स्लीप गुम हो गई है। डीसी ने बताया कि आधार कार्ड के लिए दोबारा से पंजीकरण वे व्यक्ति ही करवा सकते हैं। जिनका पूर्व में हुआ आधार पंजीकरण रद्द हो चुका है।