प्रिंसिपल एसोसिएशन का चुनाव 14 को
जींद | हरियाणागवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव 14 फरवरी को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी में होगा। 11 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद 12 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। चुनाव को लेकर स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसमें आजाद सिंह लाठर, महावीर श्योराण, रघुभूषण गुप्ता, रामफल मलिक, जगमेंद्र रेढू, नरेश वर्मा, रामनिवास शर्मा, रामकुमार गर्ग, विजय गुप्ता समेत कई प्रिंसिपल मौजूद रहे।