किसान सभा आज करेगी प्रदर्शन
जींद | पिछले14 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने बताया कि इसको लेकर सभा ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से लघुसचिवालय के सामने किसान अनशन पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। इससे सभा पदाधिकारियों में रोष है। सभा का धरना सोमवार को भी जारी रहा।