- Hindi News
- पोते को टीका लगवाने जा रही दादी की हादसे में मौत, दादा पोता बचे
पोते को टीका लगवाने जा रही दादी की हादसे में मौत, दादा-पोता बचे
गोहानारोड पर लघु सचिवालय के सामने एक रोडवेज बस ने बाइक सवार एक महिला को कुचल डाला, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दादा और पोता बाल-बाल बच पाए। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
चाबरी गांव निवासी हाल आबाद अर्बन एस्टेट वासी आजाद सिंह सोमवार दोपहर के बाद अपने सवा साल के पोते आदित्य को टीका लगवाने के लिए अपनी 55 वर्षीय प|ी संतोष के साथ बाइक से सामान्य अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे लघु सचिवालय के सामने वाली रोड के पास गोहाना रोड पर पहुंचे तो जींद रोडवेज की बस को ओवरटेक करने लगे। इस बीच पीछे से तेज गति से रही रोहतक रोडवेज की बस ने सीधी बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण बाइक अंनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। बाइक से सड़क पर गिरी महिला को बस ने कुचल डाला, जबकि दादा और उनका पोता दूसरी साइड में गिर गए। दुर्घटना में आजाद सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं, जबकि पोता आदित्य सुरक्षित बच गया।
जींद. दुर्घटनाके बाद क्षतिग्रस्त बाइक।
चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप
आजादसिंह ने बताया कि जैसे की बाइक को टक्कर लगी तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे दोनों बसों के बीच में गए। मेरी प|ी के पैरों के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक लापरवाही से बस को चला रहा था। वह और उसका पोता पता नहीं कैसे बच गए।
^पुलिस ने बस की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में आजाद सिंह के बयान पर रोहतक रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।\\\' -तकदीर सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन चौकी