पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घिमाणा में पांच रुपए का लालच देकर 8 वर्ष के बच्चे से कुकर्म

घिमाणा में पांच रुपए का लालच देकर 8 वर्ष के बच्चे से कुकर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घिमाणागांव में एक पड़ोसी युवक ने पांच रुपए का लालच देकर आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया है। इसका पता जब बच्चे के पिता को लगा तो वह इसकी शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचा।

इस पर आरोपी उसके परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को की। पुलिस ने आरोपी सतीश उर्फ फौजी, रामनिवास राजकुमार के खिलाफ कुकर्म करने अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घिमाणा निवासी पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह गांव का ही युवक सतीश उर्फ फौजी सोमवार सुबह उसके बेटे को पांच रुपए का लालच देकर गली से गांव के बाहर ले गया। जब वह उसका पीछा करते हुए पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उसके बेटे ने उसके साथ किए गए कुकर्म के बारे में बताया।

इस पर वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी उसके परिवार के रामनिवास और राजकुमार आदि लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसे चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।