पदक विजेता मुख्य शिक्षक सम्मानित
जींद | राजकीयप्राथमिक विद्यालय डिफेन्स कॉलोनी में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह भनवाला ने सोमवार को कक्षा तत्परता कार्यक्रम 2014 में खंड जींद में सिल्वर मेडल कांस्य पदक जीतने वाले मुख्य शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। बीईओ ने स्कूल मुखियाओं से भविष्य में भी इस तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मेडल जीतने वाले स्कूलों में राजकीय प्राथमिक स्कूल जींद की मनकौर, राजकीय उच्च विद्यालय की मंजूबाला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय आसन के सुमित बांगड़ राजबीर सिंह लाठर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडेला के रामनिवास शर्मा, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय ईगराह के यशपाल, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ईगराह की सुमित्रा देवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला की सुरेंदर सरोहा को भी सम्मानित किया।
पदक विजेता मुख्य शिक्षकों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी।