चरस के साथ एक गिरफ्तार, केस दर्ज
अलेवा | अलेवापुलिस ने रविवार देर शाम कस्बे के मेन चौक के पास एक व्यक्ति को 45 ग्राम चरस सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि जींद के विकास नगर निवासी मदनलाल चौके के पास चरस लेकर घूम रहा है। नाकेबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे चरस बरामद हुई है। पुलिस ने उसे काबू कर लिया।