पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 को जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे कर्मचारी

26 को जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 26 फरवरी को पूरे देश में चलने वाले जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। इसको लेकर सोमवार को बैठक हुई।

जिला प्रधान चांदबहादुर, जिला सचिव वेदपाल रिढाल जिला कोषाध्यक्ष सचिव सिंगला ने बताया कि सरकार लगातार रेलवे, बैंक, बीमा, टेलीकॉम, बिजली, प्रतिरक्षा आदि अनेक क्षेत्रों में एफडीआई को बढ़ावा देने पर आमदा है। इसके विरोध में अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 26 फरवरी को पूरे देश के सभी विभागों के लाखों कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। हरियाणा से भी हजारों कर्मचारी अध्यापक इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।

राज्य कोषाध्यक्ष महताब सिंह मलिक प्रेस प्रवक्ता भूप वर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र राज्य सरकार लगातार कर्मचारी शिक्षक विरोधी फैसले ले रही है। मौके पर सतबीर गहलोत, कलीराम, सतबीर शर्मा, प्रवीण ढुल, सत्येन्द्र कुमार, सतीश लाठर, रोहताश आसन, ईश्वर सैनी, प्रदीप मौजूद रहे।