आरटीआई के प्रति जागरूक किया
जींद | राजकीयमहाविद्यालय में सोमवार को महिला प्रकोष्ठ के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड प्रोफेसर एनसी वधवा ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता काॅलेज के प्रिंसिपल बलजीत सिंह ने की। वधवा ने सकारात्मक दृष्टिकोण का महत्व बताया और इस व्यक्तित्व को जीवन में अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक सोच को धारण करके अपने सामने आने वाली प्रत्येक समस्या का सामना बड़ी दृढ़ता से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नारी एक ऐसी शक्ति है जो दो परिवारों को जोड़कर रखती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई करने के गुर भी बताए। प्रोफेसर वधवा ने आरटीआई के बारे में भी जानकारी दी। सूचना का अधिकार संविधान में एक प्रावधान है। उन्होंने छात्राओं को सूचना मांगने के तरीके के बारे में बताया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बिंदू कुंडू, डाॅ. नीरू, डाॅ. सुमिता आसरी मौजूद रहे।