पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टा खाईवाली राशि समेत एक गिरफ्तार

सट्टा खाईवाली राशि समेत एक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शहरथाना पुलिस ने पुरानी हांसी रोड फाटक के पास युवक को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी हांसी रोड़ फाटक के समीप एक युवक सट्टा खाईवाली कर रह है। पुलिस ने हांसी रोड फाटक के समीप दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने खेम नगर के अनिल कुमार को सट्टा खाईवाली करते हुए धर दबोचा। पुलिस ने अनिल के कब्जे से 1230 रुपए की सट्टा राशि और पर्चियां बरामद की।