बुद्धि परीक्षण के लिए कराई प्रतियोगिता
जींद |बुद्धि परीक्षणके उद्देश्य से इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में सोमवार को इंग्लिश, हिंदी और जीके क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा प्रथम और द्वितीय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अध्यापिका गुरमीत के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में गुरमीत ने विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया।