- Hindi News
- 387 ने दिया स्पीड टेस्ट, 6 राउंड में दिखाया टैलेंट
387 ने दिया स्पीड टेस्ट, 6 राउंड में दिखाया टैलेंट
अर्जुनस्टेडियम में सोमवार से स्पीड (स्पोर्ट्स फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूशन एंड डेवलपमेंट) -2015 के दूसरे चरण के टेस्ट लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 16 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जींद, पिल्लूखेड़ा, सफीदों जुलाना ब्लॉक के खिलाड़ी अपने प्रतिभा के टैलेंट का परिचय देंगे। जबकि नरवाना, उचाना अलेवा ब्लॉक के खिलाड़ियों का स्पीड टेस्ट बाद में लिया जाएगा इसकी भी तारीख मुकर्रर नहीं की गई है। स्पीड टेस्ट के दूसरे चरण के पहले दिन जींद ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए 387 स्कूली खिलाड़ियों ने अपने टैलेंट का टेस्ट दिया। इन खिलाड़ियों में 294 लड़के 93 लड़कियां शामिल थे।
अर्जितअंकों पर होगा चयन
इसदौरान बाहर से आए हुए कोच ने 8-14 14-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का 6 चरणों में टैलेंट का टेस्ट लिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने पहले 30 मीटर फ्लाई दौड़, इसके बाद स्टेंडिंग ब्राड जंप, मेडियन बॉल, 6 बाई 10 मीटर का स्टल रन, फारवर्ड बैंड एंड रिच टेस्ट 800 मीटर की दौड़ का टेस्ट लिया गया।
इन सभी 6 चरणों में अर्जित किए गए अंकों के आधार पर ही खिलाड़ी फाइनल स्पीड टेस्ट के लिए क्वालीफाई करेगा।
^मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा स्पीड टेस्ट के फाइनल राउंड के लिए चयन हो जाएगा। इसके लिए मैं पिछले काफी दिनों से मेहनत कर रही हूं। हालांकि घर वाले मुझे केवल पढ़ाई पर ही ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन मेरा शौक खेलों में भी है। -सुदेश, खिलाड़ी राजकीय सीसे स्कूल बीबीपुर
ब्लॉक का नाम तारीख स्थान
{जींद 9से 11 फरवरी तक अर्जुन स्टेडियम
{पिल्लूखेड़ा12फरवरी को अर्जुन स्टेडियम
{सफीदों13से 14 फरवरी तक अर्जुन स्टेडियम
{जुलाना15से 16 फरवरी तक अर्जुन स्टेडियम
नोट: ब्लॉक नरवाना, उचाना अलेवा के स्पीड टेस्ट भी होंगे, लेकिन उनकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
जींद. अर्जुनस्टेडियम में स्टेंडिंग ब्राड जंप में भाग लेती खिलाड़ी।
ब्लाॅक का नाम लड़के लड़कियां कुल खिलाड़ी
{जुलाना 817282 1099
{जींद1380405 1785
{अलेवा713261 974
{उचाना915309 1224
{सफीदों937300 1237
{पिल्लूखेड़ा570294 864
{नरवाना1481682 2163
{कुल68132533 9346
^स्पीड टेस्ट के दूसरे चरण के लिए टेस्ट शुरू हो गया है। जिले से बाहर से आए हुए कोच द्वारा खिलाड़ियों के टेस्ट लिए जा रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक विभिन्न ब्लॉक के खिलाड़ियों के स्पीड टेस्ट लिए जाएंगे। -विनोद बाला, इंचार्ज, स्पीड टेस्ट सेकेंड राउंड जींद।
^पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों के लिए अब खेलन जरूरी है। महिला खिलाड़ियों के लिए सरकार ने कई तरह के प्रावधान किए हैं। इसके लिए जरूरी है कि लड़कियां भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। मुझे उम्मीद है कि सेकेंड स्पीड टेस्ट पास कर फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करूंगी। -कीर्ति, खिलाड़ी राजकीय सीसे स्कूल बीबीपुर