पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारों से पहले गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, खरीदारी में आया बूम

त्योहारों से पहले गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, खरीदारी में आया बूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हो सकता है नवरात्र में बढ़ जाए भाव

त्योहारोंसे पहले उपभोक्ताओं को गहने खरीदने का गोल्डन चांस मिला है। सोने-चांदी के भाव अब हर रोज गिर रहे हैं। इसका सीधा असर सर्राफा बाजार साफ दिखाई दे रहा है। पिछले काफी दिनों से मंदी की मार झेल रहे सर्राफा बाजार में अब कारोबार काफी बढ़ गया है।

ज्वेलर्स की दुकानों पर अब ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। ऐसा पहली बार हुआ जब लोगों द्वारा श्राद्धों में भी सोने-चांदी की खूब खरीदारी की जा रही है। श्राद्धों में बढ़े कारोबार से सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है कि श्राद्धों के समय सर्राफा बाजार में कारोबार मंदा रहता है। इस दौरान सोने-चांदी के भाव भी स्थिर ही रहता है। इस बार इसके बिल्कुल उलटा देखने को मिल रहा है।

घटरहे भाव, बढ़ रही ग्राहकी

सर्राफाबाजार के हालात यह हैं कि पिछले 20 दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट रही है। अमूमन श्राद्धों के समय सुस्त रहने वाले सर्राफा बाजार में इस बार चहल-पहल काफी बढ़ी हुई है। सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ ज्वेलर्स की दुकानों पर लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस समय में विवाह-शादियों के भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद भी ग्राहक सोने-चांदी के जेवर खरीद रहे हैं।

खरीदारीतो हो रही पर डिलीवरी नहीं

सोने-चांदीकी हो रही खरीदारी के दौरान विशेष बात यह भी देखने को मिल रही है कि ग्राहक जेवर तो खरीद रहे हैं, लेकिन वे उन्हें घरों तक नहीं ले जा रहे। खरीदारी करने से पहले ज्वेलर्स के सामने ग्राहक कंडीशन रख रहे हैं कि वे खरीदे गए मॉल को श्राद्धों के बाद नवरात्रों में ही घर लेकर जाएंगे। ग्राहक की इस कंडीशन को ज्वेलर्स भी मान रहे हैं।

1 सितंबर को सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने का भाव 28 हजार 360 रुपए प्रति दस ग्राम था, जबकि जेवर सोने का भाव 26 हजार 942 रुपए प्रति दस ग्राम का था। इसके बाद से सोने के भाव में कमी आनी शुरू हुई और श्राद्धों के शुरू होने के बाद तो अपेक्षा से कहीं अधिक कमी सोने के भाव में आई है। 20 सितंबर को जहां स्टैंडर्ड सोने का भाव घटकर 27 हजार 150 रुपए वहीं जेवर सोने का भाव घटकर 25 हजार 793 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। इसी तरह से चांदी के भाव में 3100 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। 1 सितंबर को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 44 हजार