पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुमंतू पशुओं को मिले शरणस्थली

घुमंतू पशुओं को मिले शरणस्थली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदशहर की सड़कों पर बेसहारा नंदी गायों की बढ़ रही संख्या के कारण शनिवार को शहर के लोगों सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पटियाला चौक पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों को मुहिम के बारे में जागरूक किया।

पटियाला चौक से रोष प्रदर्शन करते हुए लोग शिव चौक, तांगा चौक, सिटी थाना होते हुए मॉडल टाउन पहुंचे इस दौरान लोगों को शहर में बढ़ रहे बेसहारा गाय सांडों की देखभाल को लेकर एकजुट होने का अनुरोध किया। दरवेश रेढू ने बताया की हरियाणा नगरपालिका एक्ट के तहत घुमंतू पशुओं के लिए एक यार्ड होना चाहिए ताकि पशु आम जनता को नुकसान पहुंचा सकें शहर में गंदगी फैला सकें, लेकिन शहर में नगर परिषद ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं कर रखी है। प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में रोष है।

अन्ना टीम के संयोजक हितेश हिंदुस्तानी ने कहा की सड़कों पर बढ़ी बेसहारा गाय नंदी की संख्या के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में नरेश दुर्गा काॅलोनी, सूरजमल चहल, राजपाल रेढू, कथूरा अहिरका, महिपाल कटारिया, मनीष अलेवा, विकास किनाना, राजकुमार, अनिल शर्मा, रमेश बरसोला, सोनू, संदीप छापड़ा, महेश शर्मा, नितिन, संजय तिरगाधारी, दीपक भारतीय भी शामिल रहे।

जींद. दुकानदारोंको पशुओं की देखभाल के लिए जागरूक करते लोग।